BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

गाय के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या,

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-नाराज परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा कर शांत कर दिया।

एक साल पहले दान में दी गाय के विवाद में भांजों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिकरौली मिलक के रहने वाले मामा विजेंद्र (45) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में आक्रोश फैल गया। 

नाराज परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा कर शांत कर दिया। मामले में दो सगे भांजों समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विजेंद्र सिंह पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। विजेंद्र सिंह के बेटे अभिषेक का आरोप है कि पड़ोस के गांव तरौली में उसकी बुआ रहती है। करीब एक साल फुफेरे भाई गाय को बेसहारा छोड़ रहे थे। तभी पिता विजेंद्र के कहने पर उन्होंने गाय को दान में दे दिया था। 

इस दौरान गाय गर्भ से नहीं रह रही थी। लेकिन अब गाय गर्भ से थी। गाय के प्रसव का समय नजदीक था। ऐसे में फुफेरे भाइयों के मन में लालच आ गया। लिहाजा वह शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गाय को घर से ले गए। जब इस बात की भनक किसान विजेंद्र को लगी तो उन्होंने पीछे शुरू कर दिया और करीब पांच किलोमीटर दूर कुटी दौलपुर गांव के निकट रोक लिया। 

गाय को ले जाने का विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान भांजे सोनू और कुलदीप ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने मामा विजेंद्र सिंह की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के साथ बाद आरोपी फरार हो गए। 

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मामले में पुलिस ने मृतक विजेंद्र सिंह के तरौली गांव निवासी दो भांजे कुलदीप व सोनू और यहीं के ही रामवीर और हिरनौटा गांव निवासी भोला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

गाय के विवाद में सिकरौली मिलक के रहने वाले विजेंद्र सिंह का अपने सगे भांजे सोनू और कुलदीप से विवाद हो गया था। जिसमें घायल विजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।